Thursday, January 19, 2012

मेरे कुछ शेर खास आपके लिए

१. मेरी आवाज़ में आ अपनी आवाज़ मिला , देख नज़ारा क्या दीया जलता दिखाई देता  है ?

२.  बेबसी और लाचारी है मेरे दोस्त, कोई गम का मारा है ,तो कोई उल्फत का  !!!

३.  मेरे  खून  की  रूमानियत  की  लहर  नहीं  देखी  है  तुमने  रितु , जरा  अन्दर  तो  झांको  जलजला  उफना पड़ा  है  :-)

४.  जुल्म तो जंजीर है  शमा ,बांध कर किये जातें हैं ,हम तो निगाहें मूँद कर भी ,लश्कर उड़ाए जातें हैं।

 ५.  मत खटखटाओ दरवाज़ा मेरे दोस्त इतनी रात में,हौले से पुकारो मेरा नाम,मैं आँखें खुली रखती हूँ !!!!!!!!

६. जो  जल  जातें  हैं  शमा, वो परवाने होते हैं,रात जवान होती है, हम दीवाने हुए जाते हैं .

७.शोले भड़कते हैं ,चरागों से तू काम चला, हम तो कंडी की आग ही सही,धीमे-से सुलग जातें हैं ...

८. बच के दौड़ना इन शोलों में शमा, कांच के टुकड़े छुपा रखे हैं कहीं ,दिल से निकलता खूं जमा देता है जुबान, , पैरों की नहीं लेता कोई खबर .....

९.  लौटकर आयें भी तो क्या सोचकर,एक बार चले जातें हैं बेबस करके, न आने में ही फायदा है ग़ालिब , कई रूह जला जातें हैं रोते-रोते ..... 

१०.बेहिसाब किस्से पढ़े , हज़ार आयतों की तरह , तमाम दर्द समेटे रहे, अपने तकिये में कहीं .....

११. ख्यालों से साज़िश की , गुनाह न कोई मैंने किया , न इलज़ाम तेरे दिल को दिया , न शिकवा मैंने किया

 , हवा की तरह बहती हूँ , मदमस्त, बेख़ौफ़, बेपर्दा,छू के जो निकल गयी तुझे ,जिस्म तेरा हवा क्यों हुआ ? 

१२. बेहिसाब किस्से पढ़े , हज़ार आयतों की तरह , तमाम दर्द समेटे रहे, अपने तकिये में कहीं .....


दायरा

किसी सज्जन ने सिखाया मुझे
दायरे में रहो अपने सदा,
कैसे अपनी ख्वाहिशों को छोड़ें ,
और न हो कभी किसी पे भी फ़िदा

बड़ा अफ़सोस हुआ मुझे
उस अदद आदमी की सोच पर,
रिवाजों, समाजों के चंगुल में फंसा,
दर-ब-दर ठोकरें खाकर.

प्यार कोई खेल नहीं होता,
न ही जिस्मानी होता है और
न किसी के गम की वजह
ये तो एक याद है जो हम सब सजा लेते हैं,
कोई आँखों में, कोई किताबों में तो कोई फोटो में बसा,
अपनी साँसों को इसमें बसा लेते हैं. 

तुम बहुत छोटे हो बच्चू 
अभी मेरी सोच के सामने
अपने दकियानूसी खयालातों को
रखो अपनी जेब में,
तुम कहो तो क्या चाँद रात में ही देखा करें हम,
उगते हुए सूरज में भी देख लेतें हैं उसे हम,
अपनी आँखों को कहो, अपने कोटर में ही रहे,
छुपे दिल की धड़कन से आहटें पहचान लेते हैं हम

कुछ नहीं माँगा है तुमसे मैंने तो कभी,
पुरानी धूल की सिलवट हटाने को था कहा,
अफ़सोस, तुम्हें अबतक न पता,
इन काली परतों को बनाने का मजा क्या है,
कैसे मय्यसर होंगे, तुम्हें इन छुपे काले फाहों के निशान,
एक याद में घुल जाते तो पता चलता कहीं
खुद को दुनिया से छुपाने का मजा क्या है..... 


१९-१-१२


Wednesday, January 18, 2012

जिक्र

बेहिसाब किस्से पढ़े , हज़ार आयतों की तरह  
,
तमाम दर्द समेटे रहे, अपने  तकिये में कहीं .....


किसका गुनाह-

ख्यालों  से  साज़िश  की ,
गुनाह  न कोई  मैंने  किया ,
न  इलज़ाम तेरे दिल को दिया ,
न  शिकवा मैंने  किया ,
हवा की तरह बहती हूँ ,
मदमस्त, बेख़ौफ़, बेपर्दा ,
छू के जो निकल गयी तुझे ,
जिस्म तेरा हवा क्यों हुआ ?

१९-१-१२
  

Tuesday, January 17, 2012

२७.७.2k 


एक विश्रांति थी, आज वह भी ख़त्म हुई,
न जाने आज इन ऊंगलियों मैं कैसी हलचल हुई,
इन नसों में आज कैसी धार बह चली है,
आश्चर्य, धीरे-धीरे न बहकर लगातार बह चली है|

मन मेरे अब आज अपना मौन व्रत तो तोड़ो,
साथ अपने इस त्याज्य सखा को फिर से जोड़ो,
जिसने वर्षों से तुम्हे अब तक संभाले रखा है,
अबतक तुम्हे इस संसार में जकड़ कर रखा है |

उद्गम से निकलकर, अलग होने की पीड़ा मैं भी जानती हूँ,
संभवतः हर बार तुम्हारे साथ होनेवाला यह कर्म मानती हूँ,
पर काल की गति कभी रुकती नहीं,थमकर कभी सोती नहीं,
उठ, आज स्वयं इस दर्द के पारावार से तू मुक्ति पा ले,
ऐसा जीवन छोड़ दे, जिसमे तूने दुखों को रखा संभाले |

महाशोक के क्रूर शोक से, उज्जवल किरण वह फिर तो आएगी,
इस रुके निर्झर से, फिर वह बहकर जाएगी,
मत कर संताप, छोड़ पश्चाताप, मन को अपने ढाढस बंधा,
वह किरण अब दूर जाकर भी, पुनः वही उजाला लाएगी |

Duhswapn

२९.४.९९
दु:स्वप्न

जीवन में  कल एक बार फिर,
तुम्हारा बहुप्रतीक्षित रूप दिखा,
आज प्रातः पहली बेला तक
संभवतः मन से नहीं हटा |

स्वपनलोक में मृगनयनी-सी
मैं चहुँदिशी भटक रही थी,
अपनी कस्तूरी तुम्हे दिखाने,
को मैं इधर खड़ी थी |

पास तुम्हे जब आते देखा,
मन की लहरें तीव्र हुईं,
पर तुम्हारी एक भावना,
तुम्हे मुझसे बड़ी दूर ले गयी|

कभी आम्र वृक्षों की शाखाओं,
पर हाथ रखे तुम हंसके बतियाते थे,
और कभी कुछ कानाफूसी कर,
बातें नयी बनाते थे |

मन की जिज्ञासाओं को,
अपनी शांत कराना मुश्किल था,
अपनी तीव्र पिपासा को,
खुद से समझाना मुश्किल था |

इस भावना को तुमसे बंधा देख,
मैं क्षणभर को सिहर गयी,
अपनी इस लम्बी तपस्या का,
परिणाम सोचकर ठिठक गयी|

यह मेरा एक दु:स्वपन था,
जो बीती रात ही चला गया,
अपनी अमित स्मृतियाँ छोड़े जिसने,
मुझे यह करने को विवश किया |

मेरी इस व्याकुल व्यथा को,
आकर प्राण कब समझोगे,
कब तक आशा मैं ये रखूँ,
कि इस द्वार पर तुम दस्तक दोगे |

Saturday, September 10, 2011

विसर्जन


विसर्जन

अपने मन के मंदिर में मैंने सजाएं हें कई भगवान,
जो दिखते उनसे हैं, पर हैं इंसान,
न किसी में कोई फर्क, न ही कोई भेद,
भगवानों की तरह उन सबकी पदवी भी एक.
सबको एक भाव से पूजती हूं,
एक ही भाव से करती हूं उन सबका ध्यान,
कभी दीपक जलाकर, कभी धूप दिखाकर
करती रहती हूं उन सबका गुणगान.
     
    इस मंदिर में कभी कोई आता है,
    और कभी चला भी जाता है,
    कोई जगह कभी खाली नहीं रहती,
    सिर्फ समय बदलता जाता है

     कभी उन्हें स्थापित कर करतीं हूं वंदन-पूजन,
     नित्य नये मंत्रों से होता है स्तवन,
     नित नये गान, नये साज बजाकर रिझाती हूं,
     फूलों की नयी मालाओं से उनको सजाती हूं
     फिर भी वे मौन ही रहतें हैं,
     मन के मेरे मंदिर से जुड़े रहतें है


           रस्मों- रिवाजों के दौर के बाद
          होती है उनकी विदाई की बारी
     अपना बनाके आती है फिर जुदाई की बारी
     मन सहम जाता है, शून्य हो जाता है,
     चारों ओर खाली-सा दिखता है

    भगवान की लीला अपरंपार है
   अपनी विदाई में तो उल्लास लातें हैं,
   महोत्सव मनवाते हैं, खुशी बांटतें हैं
   पर इंसान के जाने का दर्द, कितना निमर्म देते हैं,
   हर जगह शोक,क्रंदन,निराशा भर देते है

   इंसानों के गमन को वह मृत्यु कहतें हैं
   पर अपने गमन को विसर्जन की संज्ञा देतें हैं,
   पर मन तो मेरा हैं और मंदिर भी मेरा
   उसमें बैठे इंसानों के बारे में सोचने का हक भी मेरा
   आज से मैं इस गमन को नया नाम देती हूं 
   और मृत्यु के बदले विसर्जन दे इसे विश्राम देती हूं.

शिप्रा पाण्डेय शर्मा
10-9-11