Friday, April 20, 2012

: हैप्पी बर्थडे  वर्षा आंटी  :

 मुझे  याद  है  आपसे  पहली  बार  मिलने  की  बात ,
सुन्दर  मेनिक्योरड  हाथ  और  गुलाबी  सजी उसमें  नेल पॉलिश
बेहत सोफिस्टीस्कैटड था  आपका  अंदाज़ ... 

एक  बेहतखूबसूरत पर्स में से ,
कागज़ -कलम  निकाल,जब आपने नोट  करना शुरू
किया  सबका फ़ोन नंबर,
तब  याद आया कि कई दिनों बाद कोई दिखा है इतना सुव्यवस्थित ,
उम्र  में हमारे लगभग दूने का अंतर ,
फिर  भी हम  बच्चों के बीच  इतनी अवस्थित  !

अपने  उम्र  के  लोगों  में 
आप  सच  में  बहुतअलग लगीं,
आपकी -अपनी  कहानी में मुझे कहीं
थोड़ी  नज़दीकीयां  मिलीं,
जीवन  में  आपके  खुशियों  की   बजती  रहे  घंटी ,
हम  सबकी  तरफ  से  आपको  हैप्पी  बर्थडेVarsha आंटी
 :-)
 

Wednesday, April 18, 2012

अरे, कल ही था !!!!!!!

अरे, कल ही था !!!!!!!

अरे कल ही था जन्मदिन मेरा ,एक साल और बड़ी हो गयी हूँ,कई सारे अच्छे काम करने हैंऔर घटिया काम करने की लिस्ट भी बना ली है
अब एक औरत बन चुकी हूँ मैं,पर बुद्धि से अभी भी हूँ कहीं पैदल,क्या करूँ शरीर और दिमागएक जैसा विकसित नहीं होताकभी बच्चों की तरह रोड परगाते हुए निकल जाती हूँ,किसी फालतू-सी घटिया बात पर,खड़े, कहीं भी कह्कहें लगाती हूँकिसी डरपोक को खुले में समझाती हूँ,कि भगवान की बेटी हूँ मैं ,कभी किसी से डरती नहीं,जो डरते हैं वो काफ़िर होते हैं,और कभी बेटे के पैर हिलाते ही,भूकंप की आहट सोच, मैं नींद में भी डर जाती हूँ
थोड़ी बड़ी तो हो गयी हूँ मैं,अब चीज़ों को, रिश्तों को खोने से डरती हूँऔर जब कभी मेरा काजल न मिले,पूरे घर में हडकंप मचा देती हूँ,अलमारियां टटोल देती हूँ,दीवान को खिसका के तिरछा-सीधा भी कर देती हूँ,उस समय भगवान की इस बेटी पर,खली का भूत आ जाता है,और काजल खोजने के चक्कर में,कई और गुम चीज़ें जादू से ले आती हूँ.
मय्या कहती थी, तू तो न बच्ची ही बने रहना,बड़ी मत होइयो ! अरे मम्मी, बच्चे बने रहने के बड़े सुख हैं,खुशमिजाजी बनी रहती है, और अल्हड़पन जवान रहता है ,बुढ़ापा कभी आता नहीं, उम्र का जोर रहता नहीं,
तुम्हारी ये बेटी जवान से प्रौढ़ होने चली है,जिंदगी की धीमी बहती नाव में बहने चली है,पर आज भी मेहमानों की आहट सुन,बचपन की तरह दो डेग में सारा घर नाप जाती हूँ,दरवाज़ा खोलने की कॉम्पटीशन में आज भी टॉप आती हूँपापा के 'तीले धारो भुला' की धुन में सांकल बजानेका आज भी इंतज़ार करती हूँसास-ससुर के भी घर में आने पे,उनके सारे बंद सूटकेसों का पहले मैं ही सत्यानाश करती हूँमजा आता है बड़ा, बच्चे-सा बने रहने,अपने हर किस्से मैं मम्मी-पापा, भय्या, गुड़िया,तनु, रितु और छोटी गुड़िया के किस्से कह देना,हजारीबाग़ के चक्कर लगाना, और दिन भर थकने के बादबिस्तर में बेटे की 'बहन' बनकर उससे चिपट के सो जाना
हकीक़त में लडकियां बड़ी होती नहीं,थोप देती है ये दुनिया उनपे बड़ा बन जाओ ये चस्पां,बचपन की नादानियाँ और बाबुल का घर याद आते ही,आज भी जी-भर रो लेती हैं, किसी कोने में कहीं, दिल में अपने अपना बचपन छुपाये, जी लेती हैं देखो हर औरत कहीं न कहीं,क्या पके आमों को देख आप भी पुराने दिन याद नहीं करतीं. हम सब के अन्दर एक बच्चा है,जो उम्र के साथ हम भुला देते हैं,लूट, खसोट और बड़ा बनाने की चाहत मेंकई तरकीबें नयी लगाते हैं,पर हम सब को अपने बच्चे पसंद हैं,भोले, निःस्वार्थ और सच्चे,बड़ा बनने का कोई फायदा नहीं,हम तो बच्चे ही अच्छे !!!!!!!!!!!

अरे, कल ही था !!!!!!!

अरे, कल ही था !!!!!!!


अरे कल ही था जन्मदिन मेरा ,एक साल और बड़ी हो गयी हूँ,कई सारे अच्छे काम करने हैंऔर घटिया काम करने की लिस्ट भी बना ली हैअब एक औरत बन चुकी हूँ मैं,पर बुद्धि से अभी भी हूँ कहीं पैदल,क्या करूँ शरीर और दिमागएक जैसा विकसित नहीं होताकभी बच्चों की तरह रोड परगाते हुए निकल जाती हूँ,किसी फालतू-सी घटिया बात पर,खड़े, कहीं भी कह्कहें लगाती हूँकिसी डरपोक को खुले में समझाती हूँ,कि भगवान की बेटी हूँ मैं ,कभी किसी से डरती नहीं,जो डरते हैं वो काफ़िर होते हैं,और कभी बेटे के पैर हिलाते ही,भूकंप की आहट सोच, मैं नींद में भी डर जाती हूँथोड़ी बड़ी तो हो गयी हूँ मैं,अब चीज़ों को, रिश्तों को खोने से डरती हूँऔर जब कभी मेरा काजल न मिले,पूरे घर में हडकंप मचा देती हूँ,अलमारियां टटोल देती हूँ,दीवान को खिसका के तिरछा-सीधा भी कर देती हूँ,उस समय भगवान की इस बेटी पर,खली का भूत आ जाता है,और काजल खोजने के चक्कर में,कई और गुम चीज़ें जादू से ले आती हूँ.मय्या कहती थी, तू तो न बच्ची ही बने रहना,बड़ी मत होइयो ! अरे मम्मी, बच्चे बने रहने के बड़े सुख हैं,खुशमिजाजी बनी रहती है, और अल्हड़पन जवान रहता है ,बुढ़ापा कभी आता नहीं, उम्र का जोर रहता नहीं,तुम्हारी ये बेटी जवान से प्रौढ़ होने चली है,जिंदगी की धीमी बहती नाव में बहने चली है,पर आज भी मेहमानों की आहट सुन,बचपन की तरह दो डेग में सारा घर नाप जाती हूँ,दरवाज़ा खोलने की कॉम्पटीशन में आज भी टॉप आती हूँपापा के 'तीले धारो भुला' की धुन में सांकल बजानेका आज भी इंतज़ार करती हूँसास-ससुर के भी घर में आने पे,उनके सारे बंद सूटकेसों का पहले मैं ही सत्यानाश करती हूँमजा आता है बड़ा, बच्चे-सा बने रहने,अपने हर किस्से मैं मम्मी-पापा, भय्या, गुड़िया,तनु, रितु और छोटी गुड़िया के किस्से कह देना,हजारीबाग़ के चक्कर लगाना, और दिन भर थकने के बादबिस्तर में बेटे की 'बहन' बनकर उससे चिपट के सो जानाहकीक़त में लडकियां बड़ी होती नहीं,थोप देती है ये दुनिया उनपे बड़ा बन जाओ ये चस्पां,बचपन की नादानियाँ और बाबुल का घर याद आते ही,आज भी जी-भर रो लेती हैं, किसी कोने में कहीं, दिल में अपने अपना बचपन छुपाये, जी लेती हैं देखो हर औरत कहीं न कहीं,क्या पके आमों को देख आप भी पुराने दिन याद नहीं करतीं. हम सब के अन्दर एक बच्चा है,जो उम्र के साथ हम भुला देते हैं,लूट, खसोट और बड़ा बनाने की चाहत मेंकई तरकीबें नयी लगाते हैं,पर हम सब को अपने बच्चे पसंद हैं,भोले, निःस्वार्थ और सच्चे,बड़ा बनने का कोई फायदा नहीं,हम तो बच्चे ही अच्छे !!!!!!!!!!!


Saturday, February 11, 2012

तलाश

मेरे प्यार की तलाश ख़तम हो चुकी है,
तुम्हारी आहटों से पुरानी याद मिट चुकी है
इस समुन्दर में हर रोज लगाती हूँ मैं अब डुबकी,
नहाकर प्यार में, मैं मदमस्त हो चुकी हूँ

रोज तुम्हे देखती हूँ,
कभी बहुत दूर और कभी पास से 
अपना दिल भी निकाल के रख दिया है रास्ते में
मुझे भी पता है कि तुमने देख ली है वो जगह,
पर हिचकिचाते रहते हैं दोनों बेवजह

तुम भी अपने संसार में डूबे हो और मैं भी,
दोनों प्यार के रंग में दिन-रात गोते लगाते हैं,
मुझे जान से भी ज्यादा कीमती है अपनी फुलवारी
और तुम्हारी भी कहीं ज्यादा ही हैं जिम्मेदारी
पर प्यार पर किसी का कोई जोर नहीं,
सांस तो अब लेते हैं, पर अब कोई होश नहीं,
ख्वाहिश इतनी सी है, कि कभी बैठे तन्हाई में किसी रोज,
एक-दूजे के सामने आंसुओं का समंदर बहा दे,
न रखे कोई अफ़सोस और न ही कोई आरजू,
चुप-चाप सुन लें समय की टिकटिकी,
सिर्फ ये बता दे ज़माने को कि तुमने अधिक चाहा था या मैंने,
नश्तर की तरह चुभते इस दर्द को बहा देते हैं इस पानी में,
क्योंकि दर्द सिर्फ दुःख देता है, और प्यार का कोई सानी नहीं,
मेरी उम्र और रिश्ते से प्यार का पैमाना नाप सकते नहीं 
तभी कह गए हैं ग़ालिब कभी, 
इश्क पर जोर नहीं, है ये वो आतश ग़ालिब
के लगाये न लगे और बुझाये न बुझे...........
<3 
१२-२-२०१२

Monday, January 30, 2012

कुछ कच्चे पल

३१-१-१२

कुछ कच्चे पल 

आ रहा है कुछ याद,
इन खुली-बंद आँखों में,
यादों के झुरमुट से,
गुनगुनी हलकी सरसराहट,
ठंडी हवाओं के झोकों की तरह
आज भी सुनाई देती है,
तुम्हारी सुनहरी आहट .....

कुछ खों-खों करके गाते हुए तुम्हारे वे नगमे,
पास आने की इतल्ला दे देते थे,
फाटक पे साइकिल की घंटी की सरगम से
पहचान जाती थी मैं उस समय की धड़कन..

कभी शाम को बालकोनी में बैठ,
नए गानों को ऊँचे सुरों में सुनने की कवायद,
और कभी हलके-हलके तबले की थाप में
उमड़ते, घनघनाते लफ्जों की तपिश,
मिजाज हरा कर देती थी, कसम से....

तुम्हारी खामोशी और मेरा अनजान बने रहना,
एक रास्ते में चल, रास्ता जुदा करना,
आज बड़ा ही अफसोसनाक लगता है,
पता था जबकि, सुर-सरगम नस-नस 
में बैठी  थी हमारे-तुम्हारे

तुम्हारे पते में, मैं अब नहीं जाती,
दूर गुमनाम किसी शहर की चिल्ल-पों में बस चुकी हूँ मैं,
न रखती हूँ तमन्ना, तुमसे कोई दिल का रिश्ता भी रखूँ,
मेरी साँसों में अब कोई और बस चुका है,
पर मुद्दतों बाद जब भी होता है जिक्र तुम्हारा,
घबराहट से भर जाता है, अब भी मेरा छोटा-सा ये दिल,
कि कहीं कोई चोरी पकड़ी तो नहीं गयी,
चुप-चाप सिमट जाती हूँ अपनी साँसें रोक के, 
मुझे पता है, ये लुका-छिपी का खेल
कभी ख़त्म होने वाला नहीं,

न तुम बोलोगे मुझसे और 
न मैं कभी आवाज़ दूँगी,
अपनी अनबुझ कहानी को
फिर भी मैं नया नाम दूँगी,
ये पहले प्यार की खनक
सुन सकते हैं हम सभी इन कानों से,
जीवन के ये कुछ कच्चे पल थे,
जो जल्द ही टूट गए,
किसी नयी उभरती कहानी के ये पन्ने रूठ गए,
छन-छन के आते हैं, इन पलों से 
यादों की सुनहरी-मीठी टीस,
खो जातें हैं हम सभी,
उस पहले प्यार के बीच... 

Thursday, January 26, 2012

कार्मेल स्कूल-2

कार्मेल स्कूल-2

अपने पिछले आलेख में मैंने बताया था कि क्लास 7th की ज्यादा बातें अब याद नहीं है मुझे पर अभी 3 कक्षाओं का सिलसिला बाकी है. क्लास 8th की हमारी क्लास टीचर थी, सिस्टर वीना Ac वो मेरी बेहद ही पसंदीदा टीचर रही हैं हमेशा से, उनके साथ मेरा जुड़ाव भी बहुत था. जैसे एक मां अपने बच्चे को किसी भी समस्या में पड़ने से पहले बचा लेती हैं, वैसे ही वह मुझे छोटी-मोटी समस्याओं से बचा लेती थी. सिस्टर वीना एक सुन्दर, सुडौल, और बेहत ही शांत किस्म की महिला थी, उनके चेहरे पर गोल चश्मा बड़ा ही फबता था. साथ में वो जूड़ा भी बनाती थी. उन्हें पता था कि मेरी अंग्रेजी बहुत ही कमजोर थी, पर डांटने के बजाय वो मुझे मेरी इस परेशानी से लड़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करती रहती थीं.  मुझे एक वाकया याद है इस बारे में. इंग्लिश में  हमारी २ किताबें होती थीं, 1 तो btc की और एक Guided English . एक बार की बात है एक होमेवर्क था, जिसमें हमें अपने पिता को एक पत्र लिखना था, और उस पत्र का विषय था, कि हम Russia के किसी स्कूल में हॉस्टल में रह कर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और अचानक हॉस्टल में आग लग गयी है, आग इतनी भयानक नहीं है, पर उसमे आपका बहुत सारा सामान जल गया है, और आपको उनसे पैसे मंगवाने है. अब चिट्ठी लिखनी थी वो भी इतने दूर देश से. यहाँ तो पापा से कुछ भी फरमाइश कर लो तो वो तो मिल जाये पर अब क्या लिखूं ये समझ ही नहीं आया. मुझे तो इतने सारे वाक्य इंग्लिश में बनाने भी नहीं आते थे. होमेवोर्क तो हो गया और मैंने सिस्टर को वो चेक भी करने को दे दिया  सिस्टर ने जैसे ही इंग्लिश को कॉपी ली, और संभवतः पहली नज़र ही डाली होगी उन पंक्तियों पर, झट से उन्होंने मुझे बुला लिया और कहा, 'शिप्रा ये होमेवर्क पापा से करवाया है ना', और मैंने भी बेझिझक  कह दिया 'हाँ'. सिस्टर ने हंस के कहा थोड़ा-थोड़ा ही सही खुद से लिखने की कोशिश करो. उल्टा-पुल्टा ही सही पहले इंग्लिश में सोचो फिर उसे लिखो और फिर किसी से चेक भी करवाओ..... इस तरह मैंने फिर इंग्लिश के साथ धीरे-धीरे ही सही अपनी दोस्ती कर ली. इसी तरह एक बार attendance  के समय मैंने कहना था I was absent, पर कह दिया I am absent ,फिर क्या था पूरी क्लास खिल-खिला के हंस पड़ी, पर अपनी इस कमी को दूर करने के लिए मैंने खुद से कसम खा ली.

मेरी क्लास में बहुत सारे बच्चे थे, जिसमें सभी किसी न किसी चीज़ में ख़ास थे. सारिका,रूबी, अनामिका और बहुत सारे बच्चे पढ़ाई में बहुत ही तेज़ थे. मेरे मन में कुछ लोगों के लिए तो ख़ास ही जगह थी. एक तो मेरी बेस्ट फ्रेंड सारिका सिन्हा के लिए, क्योंकि वो मेरी सब बात सुन लेती थी और मान भी लेती थी और वो मेरी तरह गोलू-पोलू थी और मेरी पडोसी भी थी . संगीता दास मुझे अच्छी लगती थी, क्योंकि वो बहुत अच्चा ब्रेक डांस भी करती थी, साथ में बातें भी अच्छी करती थी,  उसकी और मेरी मम्मी दोनों साथ में एक ही स्कूल में टीचर भी थीं, इसलिए उससे निकटता का अनुभव होता था. संगीता की फ्रेंड थी, प्रीती होरा.पहले उसके लम्बे बाल थे, फिर क्लास 8th में उसने बाल छोटे करा लिए थे और वो स्मार्ट दिखने लग गयी थी. प्रीती, मुझे माफ़ करना पर ये बात लिखने का मन कर रहा है, कि हर बात के बीच में होंठ बजा के चटकारे लेकर  बोलती थी. 
उसने एक बार बाबा सहगल का rap song  गाया था, क्लास में 'हवा हवा ऐ हवा खुशबू लुटा दे, मैंने सोचा पता नहीं, कोई कविता कह रही होगी पर बाद में पता चला कि इसे rap song कहतें हैं, इस तरह संगीत की इस नयी विधा का पता चला. सोनिया बावा थी, एक बेजोड़ डांसर. उसकी तो पता नहीं कितनी फेन होंगी उस स्कूल में. आये दिन उसे छोटे बच्चे, गुलाब, चॉकलेट गिफ्ट करते रहते थे, वो हमारे स्कूल की माधुरी दीक्षित थी. हमारे क्लास की स्वाति जैन भी उसकी एक जबरदस्त फैन्स में से एक थी. सोनिया,स्वाति का एक ग्रुप था, जिसमें क्लास 9th  में जा कर स्निग्धा कान्त भी जुड़ गयी.  रूबी, आशा अग्रवाल, हरमीत,सोनालिका,सम्पूर्णा ये सभी एक ही ग्रुप में रहते थे. रिंकी सारिका के साथ थी, अल्पना, और जया ज्योति की जोड़ी थी. सभी के अपने ग्रुप थे, मेरा ऐसा कोई जोड़ा या तिगड़ी नहीं थी पर मैं मूलतः एक ही ग्रुप में रही जिसमे, सारिका, रिंकी, अनीता सिंह, अल्पना, जया ज्योति हुआ करते थे. हम सब प्राइमरी सेक्शन में  लगे झूले की तरफ टिफिन करने जाते थे और खाना खाकर वहीँ झूलते भी थे कभी-कभी. मैं लम्बी नहीं थी तो मेरे दोस्त मुझे पकड़ के मुझे झूले में टांग देते थे, और फिर में जुट जाती थी अपनी कलाबाजियों में. बहुत बार तो धम्म से गिर भी जाती थी बालू के ढेर में. खेल-कूद में तो मैं बड़ी ही फिस्सडी थी.

शेष आगे.............

कार्मेल स्कूल

कार्मेल स्कूल

कभी-न-कभी हम सभी पुराने दिनों और यादों में लौट जाना चाहते हैं और आज फिर पुराने पन्ने पलटने का मन कर रहा है. पुराना स्कूल मायके की तरह होता है, जहाँ से हम हमेशा जुड़े होतें हैं, चाहे वो पुराने शिक्षक/शिक्षिकाएं हों या पुराने दोस्त. जैसे मायका छूट जाने के बाद वहां की महत्ता ज्यादा पता लगती है, उससे जुड़ाव और ज्यादा हो जाता है, मेरा वही हाल मेरे स्कूल के साथ है. क्लास 6  में लगभग 100  बच्चों की एक क्लास थी, जिसमे क्लास 5 a , b और c सेक्शन के बच्चों के साथ बाहर से आये हुए बच्चों का जमघट लग गया था. हमारी क्लास टीचर थीं, मिस पूर्णिमा सिंह, जो हमारी पड़ोसी भी थी. मैं नवाबगंज में श्री रामनाथ गिरी जी के मकान में रहती थी, जो अनंदा स्कूल में टीचर थे. मिस पूर्णिमा, मिस लिली (संपूर्णा सिकदर की मम्मी) और मिस शिखा रानी सेन आस-पास ही रहते थे. मिस पूर्णिमा और  मिस लिली का घर सटा हुआ था, और मिस शिखा का घर रोड पार करके आता था. बहरहाल 100 या 101 बच्चों के क्लास में पहला रोल नंबर था अल्पना कुमारी का और अंतिम था ज़ेबा कौशर का. मेरा रोल नंबर 76 था और मेरे आगे थी, शेफाली सत्यार्थी. अब्सेंट-प्रेजेंट कहते-कहते ही 15 मिनट गुजर जाते थे. उस समय टीचर हर हफ्ते हमारी सीट बदल देती थी और मेरे साथ बैठती थी अंजना अग्रवाल या जया ज्योति. जया की हंसी मुझे बहुत पसंद थी, हलकी और खनक से भरी हुई.

मैं और मेरी बहिन किशोरी के रिक्शे में आते-जाते थे, पर शनिवार को सिर्फ हाई-स्कूल चलता था, तो मुझे अकेले ही जाना पड़ता था. एक दिन मिस पूर्णिमा ने मुझे अकेले जाते हुए देख लिया तो मुझे अपने साथ ले लिया. उस दिन से शनिवार को हमेशा मैं उन्हीं के साथ स्कूल जाने लग गयी. कभी-कभी उनकी बहिन मिस रागिनी भी साथ होती थी. मिस पूर्णिमा के साथ जाने के कारण मैं खुद को उनके करीब पाने लग गयी थी. वो मैथ्स की शिक्षिका थीं और मुझे सिर्फ अर्थमेटिक ही पसंद था. सबसे मजेदार क्लास थी, जिओग्राफी की. मिस सरोज पॉल थीं टीचर. मुझे पता है आप सब भी मुस्कुरा रहे होंगे नाम पढ़ के. एक ही क्लास में पता नहीं कितने चैप्टर ख़तम कर देती थीं. मुझे याद है जिओग्राफी की कॉपी, एक तरफ लाइन वाली और दूसरी तरफ सफ़ेद पन्ने. हर दिन हर कंट्री का मेप बनाना होता था, होमेवोर्क की कॉपी चेक करने के वक़्त एक- एक 'रो' की बारी आती थी. मैं भी कभी-कभी उस रो मैं बैठ जाती थी, जहाँ की कॉपी चेक हो चुकी हो.कभी वो क्लास में पूछती थी, कौन-कौन ट्रेन में बैठा है, और कौन प्लेन में. सभी बहुत मजा करते थे उस क्लास में.  क्लास 6  से 7th में जाते हुए सब के दिल बैठे हुए थे क्योंकि अब सेक्शन बंटने थे और सब अलग-अलग होने वाले थे. 7 में मुझे मिली A  सेक्शन और फिर 10th तक A ही मेरी क्लास भी रही. 7-10th  तक लगभग सारे सहपाठी भी वही रहे. 
क्लास 7th में हमारी क्लास टीचर थीं मिस माया. बड़ा ही मनहूसियत भरा हुआ वो कमरा था, अँधेरा भरा और काला. मेन हॉल के पास ही था वो. मिस माया हमें सिविक्स पढ़ाती थीं. उस क्लास के बारे में इतना तो याद नहीं मुझे, पर ये जरूर याद है कि मोरल साइंस की क्लास में दोनों सेक्शन साथ बैठते थे, जैसे कोई बिछुड़ा हुआ दोस्त मिल गया हो. जिसकी जो बेस्ट फ्रेंड वो उसी के साथ बैठ जाती थी और ऐसा लाज़मी भी था.